कलम संगिनी

कलम संगिनी

वीर बलिदान दिवस

HARNARAYAN KURREY

HARNARAYAN KURREY

1 Followers 98 Posts Oct 2025

वीर बलिदान दिवस

38 Views
0 Likes 0 Comments
1 Saves
0 Shares
वीर बलिदान दिवस
शिर्षक – वीर बलिदान दिवस स्वरचित कविता वीर बलिदान दिवस हमें गौरव गाथा सुनाता है, माँ भारती की रक्षा में जो हँसते-हँसते जाता है। मिट्टी की सौगंध लेकर, प्राणों का दान किया, सीमा पर खड़े सपूतों ने इतिहास निर्माण किया। गोली, बारूद, आँधी-तूफान कुछ भी रोक न पाए, देशभक्ति की ज्वाला में डर खुद ही जल जाए। माँ की ममता, पत्नी का आँचल याद बहुत आया, पर तिरंगे की लाज ने सब मोह भुलाया। उनके रक्त से सींची गई यह धरती महान, हर कण में गूँजता रहता उनका बलिदान। आओ प्रण लें हम सब मिलकर आज यही, वीरों के सपनों का भारत गढ़ेंगे—यही सही। कौशल छत्तीसगढ़

Comments (0)

Click to view
Footer