कलम संगिनी

कलम संगिनी

डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2026 से सम्मानित

adi.s.mishra

adi.s.mishra

3 Followers 174 Posts Aug 2025

डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2026 से सम्मानित

20 Views
0 Likes 0 Comments
0 Saves
0 Shares
डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2026 से सम्मानित
*उत्तर प्रदेश से चुने गए सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026 से अलंकृत* लखनऊ, उत्तर प्रदेश। प्रख्यात कवि, लेखक, साहित्यकार, समाजसेवी एवं भारतीय सेना से सेवानिवृत्त डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ (विद्यावाचस्पति, विद्यासागर) को एसएचएमवी फाउंडेशन, हैदराबाद द्वारा प्रतिष्ठित “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026” से अलंकृत किया गया है। फाउंडेशन की चयन समिति द्वारा उत्तर प्रदेश से उन्हें इस सम्मान के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व के रूप में चयनित किया गया है। डॉ. कर्नल मिश्र को यह सम्मान भारतीय सेना में उत्कृष्ट देश सेवा, मातृभाषा हिन्दी के संरक्षण, संवर्धन, प्रचार-प्रसार एवं विकास, निरंतर साहित्य सृजन तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायक योगदान के लिए प्रदान किया गया है। डॉ. गुंडाल विजय कुमार ने दी बधाई इस अवसर पर एसएचएमवी फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. गुंडाल विजय कुमार ने डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को हार्दिक बधाई देते हुए कहा— “डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ जी ने भारतीय सेना में रहकर राष्ट्र की सेवा की और सेवानिवृत्ति के बाद भी हिन्दी भाषा, साहित्य और समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उनका संपूर्ण जीवन देश सेवा, साहित्य साधना और सामाजिक दायित्व का प्रेरणादायक उदाहरण है। उनकी उपलब्धियों एवं दीर्घकालीन योगदान को ध्यान में रखते हुए एसएचएमवी फाउंडेशन की चयन समिति ने उत्तर प्रदेश से उन्हें सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व के रूप में चयनित कर ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026’ से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। हमें उनके योगदान पर गर्व है और हम उनके स्वस्थ, सक्रिय एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हैं।” उल्लेखनीय है कि डॉ. कर्नल मिश्र को इससे पूर्व भी तीन मानद डॉक्टरेट उपाधियों सहित काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा भारत गौरव मानद सम्मान, विद्यावाचस्पति, विद्यासागर, साहित्य रत्न एवं साहित्य शिरोमणि जैसी प्रतिष्ठित मानद उपाधियाँ प्रदान की जा चुकी हैं। साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए अब तक उन्हें 900 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, प्रशस्ति-पत्र एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त हो चुके हैं। डॉ. कर्नल मिश्र की ‘आदित्यायन’ श्रृंखला के अंतर्गत ग्यारह काव्य संग्रह तथा दो लेख संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त उनकी रचनाएँ सौ से अधिक साझा काव्य संकलनों में प्रकाशित हुई हैं तथा विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होती रहती हैं। उनके पाँच अन्य काव्य एवं लेख संग्रह भी प्रकाशनाधीन हैं। विशेष उल्लेखनीय है कि डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ का नाम ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है, जो उनके साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान को मिली विशिष्ट पहचान को दर्शाता है। एसएचएमवी फाउंडेशन ने उनके दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व नई पीढ़ी के लिए देश सेवा, हिन्दी प्रेम, साहित्य साधना और समाज सेवा की प्रेरणा हैं। — एसएचएमवी फाउंडेशन, हैदराबाद संस्थापक: डॉ. गुंडाल विजय कुमार

Comments (0)

Click to view
Footer