कलम संगिनी

कलम संगिनी

तिरंगा भारत का राष्ट्र ध्वज और हमारा गणतंत्र

adi.s.mishra

adi.s.mishra

3 Followers 147 Posts Aug 2025

तिरंगा भारत का राष्ट्र ध्वज और हमारा गणतंत्र

423 Views
0 Likes 0 Comments
0 Saves
0 Shares
तिरंगा भारत का राष्ट्र ध्वज और हमारा गणतंत्र
तिरंगा भारत का राष्ट्रीय ध्वज भारतीय गणतंत्र दिवस प्रति वर्ष छब्बीस जनवरी को धूमधाम से भारतवर्ष सहित विश्व के अनेक देशों में उल्लास से मनाया जाता है। देश में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों व विविध संस्थाओं में रंगा रंग कार्यक्रम होते हैं और इस दिन घर घर तिरंगा फहराया जाता है। आओ आपको गणतंत्र दिवस से जुड़े कुछ विशेष तथ्य बता देते हैं, आप भारत के राष्ट्रीय पर्व के बारे में बेहतर तरीके से समझ सकें। स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में लोकतंत्र का राज स्थापित करने के लिए 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने संविधान अपनाया। इसके उपरांत 26 जनवरी 1950 को भारत के लिखित संविधान को लोकतांत्रिक सरकार की प्रणाली के साथ लागू भी किया गया था। भारत का संविधान भारत में लागू होते ही इसी दिन यानी छब्बीस जनवरी 1950 को भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया था। पहली बार गणतंत्र दिवस छब्बीस जनवरी 1950 को मनाया गया था, देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्रप्रसाद ने 21 तोपों की सलामी ली थी। उन्होंने तिरंगा फहराने के साथ भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था, तब से हर साल इसी दिन को भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। आज 26 जनवरी 2026 को भारत 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, आज दिल्ली के कर्तव्य पथ पर इस बार कुछ अलग होने वाला है। 26 जनवरी 1930 को ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को सम्पूर्ण स्वराज घोषित कर पहली बार भारत देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया था। 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने से पहले तक 26 जनवरी को ही भारत के स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता था। 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज घोषित करने की तारीख को महत्व देने के लिए 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया। और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस घोषित किया गया, हमारे राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाले समारोह में तिरंगा ध्वज भी फहराते हैं। आज भी है छब्बीस जनवरी मित्रों आज का दिन तो है बहुत महान, भारत का पावन गणतंत्र दिवस है, घर घर तिरंगा लहराकर इसे दें सम्मान। राष्ट्रगान “जन गण मन अधिनायक जय हे” के बोल से भारत भुवन गूंजते हैं, ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ के नारों से भारत का गौरव गाते हैं। गांधी, नेहरू, सुभाष बोस, सरदार पटेल की आज़ादी की अमर गाथायें, भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव, बिस्मिल व आज़ाद चंद्रशेखर की शहादतें। स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल क़िले की प्राचीर से देश प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं, आदित्य राज्यों में मुख्यमंत्री भी ध्वजारोहण करते हैं। विद्यावाचस्पति डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र, आदित्य लखनऊ: 26 जनवरी 2026

Comments (0)

Click to view
Footer