*अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा गौरव सम्मान -2026 के सम्मान से सम्मानित हुए डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’*
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निवासी प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक और सेना से सेवानिवृत, समाज सेवी डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’, विद्यावाचस्पति को एक और अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है।
ज्ञातव्य हो कि डॉ कर्नल मिश्र को यह सम्मान उनके द्वारा मातृभाषा के संरक्षण, संवर्धन, प्रचार प्रसार और विकास के लिये किये गये प्रेरणादायक कार्यों और महत्वपूर्ण योगदान के लिए और निरंतर साहित्य सृजन तथा समाज सेवा के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय योगदान के लिये “भावना कला एवं साहित्य फाउंडेशन” जयपुर, राजस्थान के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फ़रवरी 2026 के अवसर पर प्रदान किया गया है।
डॉक्टर कर्नल मिश्र को डॉक्टरेट की तीन मानद उपाधियाँ, काशी हिन्दी विद्यापीठ से विद्या वाचस्पति, विद्यासागर, साहित्य रत्न, साहित्य शिरोमणि की मानद उपाधियों सहित साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में अब तक छ: सौ पचास से अधिक राष्ट्रीय/ अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पत्र, प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुके हैं।
ज्ञात हो कि डॉक्टर कर्नल मिश्र की आदित्यायन श्रृंखला के नौ काव्य संग्रह, दो लेख संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और पचास से अधिक साझा काव्य संग्रह में भी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं साथ ही इनकी कविताएँ, लेख विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। डॉक्टर कर्नल मिश्र के पाँच अन्य काव्य संग्रह और लेख संग्रह शीघ्र ही प्रकाशित होने वाले हैं।
कलम संगिनी न्यूज़ पोर्टल
डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को मातृभाषा गौरव सम्मान 2026
डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को मातृभाषा गौरव सम्मान 2026
Please log in to post a comment.
No comments yet
Be the first to share your thoughts about this post!