कलम संगिनी

कलम संगिनी

डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर

adi.s.mishra

adi.s.mishra

3 Followers 166 Posts Aug 2025

डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर

347 Views
0 Likes 0 Comments
0 Saves
0 Shares
डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर
*डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर* 6 दिसंबर 1956 को जन्मे, डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनेता, लेखक और समाज सुधारक। दलित, बौद्ध आंदोलन के प्रणेता, सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाने में अगुवा श्रमिकों, किसानों महिलाओं के अधिकारों के समर्थक। भारत के प्रथम विधि व न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक, और भारतीय गणराज्य के निर्माताओं में से वह थे एक। वकील, प्रोफेसर व राजनीतिज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद्, दार्शनिक, लेखक, पत्रकार, समाजशास्त्री, मानवविज्ञानी, इतिहासविद्, प्रोफेसर, सम्पादक। आम्बेडकर विपुल प्रतिभा के धनी, कोलंबिया विश्वविद्यालय, लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स, से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त तथा विधि, अर्थशास्त्र व राजनीति विज्ञान में शोध कार्य किये थे। आरम्भ में वे अर्थशास्त्र के प्रोफेसर, एवं वकालत भी करते रहे, फिर राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहे। वे भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रचार और चर्चाओं में शामिल हो पत्र-पत्रिकाओं को प्रकाशित करते रहे। दलितों के लिए राजनीतिक अधिकारों की, सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत और भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। हिंदू धर्म में व्याप्त कुरूतियों व छुआछूत की प्रथा से तंग, उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाया, मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। 14 अप्रैल उनका जन्मदिवस आम्बेडकर जयंती के तौर पर दुनिया भर में मनाया जाता है। उनकी विरासत में लोकप्रिय संस्कृति में कई स्मारक शामिल हैं। आदित्य उनका निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ, श्रद्धांजलि स्वरूप हर साल 6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस आयोजित किया जाता है। डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’ लखनऊ: 06 दिसंबर 2025

Comments (0)

Click to view
Footer