‘ज्ञान गीता’ श्री मद्भगवद्गीता का सहज, सरल हिंदी भाषा में काव्यानुवाद है जिसे कवि ज्ञान प्रकाश मिश्र ‘ज्ञान’ जी ने कई सालों के अथक प्रयास और परिश्रम से प्रकाशित करवाकर आज के समाज के समक्ष प्रस्तुत किया है। भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश भगवद्गीता में देवभाषा संस्कृत में प्रस्तुत किये गये हैं जिसे पढ़ना और समझना बहुत मुश्किल होता है। इसीलिये गीता के श्लोकों का सरल हिन्दी में रूपांतरण कविता (पद्य) रूप में उपलब्ध करवाया गया है। आशा है श्रीकृष्ण के उपदेशों की ज्योति ज्ञान गीता के माध्यम से समाज को और अधिक प्रकाशित करेगी।
डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’
लखनऊ
‘ज्ञान गीता’ गीता का पद्यानुवाद
‘ज्ञान गीता’ गीता का पद्यानुवाद
Please log in to post a comment.
No comments yet
Be the first to share your thoughts about this post!