खेल जीवन में हैं जरूरी,
इनसे होती हर ख्वाहिश पूरी।
स्वस्थ तन और स्वस्थ मन हैं पाते,
जीवन में नए लक्ष्य हैं अपनाते।
खेल सिखाते अनुशासन प्यारा,
बनता इससे भविष्य हमारा।
शारीरिक शक्ति बढ़ती जाती है ,
आत्मविश्वास नई राह दिखाती है।
हार-जीत का पाठ पढ़ाते,
मिलकर आगे बढ़ना सिखाते।
सुखमय जीवन का आधार हैं खेल,
सफलता के खोलते हैं हर मेल।
खेलों से जीवन खिल जाता है,
हर सपना सच और सुखमय हो जाता।
प्रतिभा दिनेश कर
विकासखण्ड सरायपाली
खेल का महत्व
खेल का महत्व
Please log in to post a comment.