कलम संगिनी

कलम संगिनी

डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र को अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान

adi.s.mishra

adi.s.mishra

3 Followers 147 Posts Aug 2025

डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र को अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान

597 Views
0 Likes 0 Comments
0 Saves
0 Shares
डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र को अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान
*डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को साहित्य व समाज सुधार के क्षेत्र में लगातार मिल रहे अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान* उत्तर प्रदेश, लखनऊ निवासी प्रख्यात साहित्यकार, लेखक, कवि तथा शिक्षक और सेना से सेवा निवृत डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’ को टोक्यो, (जापान) की ‘हिन्दी की गूँज संस्था’ द्वारा 15 अगस्त 2025 को ‘हिन्दी की कलम के सेनानी सम्मान’ प्रदान किया गया है। ज्ञात हो कि डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को पहले ही हिन्दी साहित्य में डॉक्टरेट की मानद उपाधि, डॉक्टर ऑफ़ सोशल वर्क तथा डॉक्टर ऑफ़ डिविनिटी की मानद उपाधियाँ, काशी हिन्दी विद्यापीठ से विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि, साहित्य शिरोमणि सम्मान, मानद स्मृति सम्मान तथा प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा द्वारा हिंदी रत्न सम्मान, हिंदी साहित्य सेवी सम्मान, अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान, रामधारी सिंह दिनकर ओजस्वी काव्य सम्मान- 2025, ईश्वर चन्द्र विद्यासागर आदर्श समाज सुधारक-2025, इंटरनेशनल डेमोक्रेसी एम्बेसडर अवार्ड- 2025 के साथ चार सौ पचास से अधिक सम्मान पत्र, प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र प्रदान किये जा चुके हैं। डॉ कर्नल मिश्र की नौ काव्य/ लेख संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। छ: अन्य पुस्तकें (काव्य संग्रह/लेख संग्रह) भी शीघ्र प्रकाशित होंगी। साथ ही पचास से अधिक साझा काव्य संग्रह में कविताएँ/ लेख प्रकाशित हो चुके हैं। प्रतिदिन अनेकों पत्र- पत्रिकाओं में भी कविताएँ तथा लेख प्रकाशित होते रहते हैं। डॉ कर्नल मिश्र का नाम ओएमजी बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है। ‎

Comments (0)

Click to view
Footer