🌸 मेरा परिचय 🌸
साथियो! मेरा नाम है योगेश गहतोड़ी,
मेरी जीवनसाथी शान्ती से हुई मेरी जोड़ी।
देवभूमि से नब्बे के दशक में जब चला,
दिल्ली में परिवार संग जीवन पथ पला।
पैंतीस बरस आई.टी. का साधा पथ,
कार्य-समर्पण, श्रम और अनुभव रथ।
कभी HR, कभी Admin का काम,
आज Fusion Finance में मेरा नाम।
ज्योतिष विद्या का भी साधक हूँ मैं,
इसका पच्चीस बरसों से पथिक हूँ मैं।
जीवन की राह में उजियारा दिखाता,
दुख-संताप जन-मन का हर ले जाता।
साहित्य सदा रहा आत्मिक प्राण,
कविता-लेखन से पाया मैंने मान।
शब्दों में गूँजता आत्मा का स्वर,
सेवा की ध्वनि बहती अंतर भर।
मुझे तीन धाराएँ जीवन में एक साथ मिलीं,
आई.टी., ज्योतिष, कविता संग खिलीं।
अनुभव, ज्ञान, सृजन का अनुपम रंग,
यही है मेरे इस जीवन का मेरा सच्चा ढंग।
जग में साधना से मैंने जीवन सँवारा,
कर्तव्य-पथ ही है एक आधार हमारा।
परिश्रम, प्रज्ञा और श्रद्धा का साथ,
कर्म ही मेरा सत्य और जीवन-पथ।
हर अनुभव से ही मैंने सीख जुटाई,
जीवन में आत्मा की गहराई मैंने पाई।
मानवता का दीप जलाना है काम,
यही है जीवन का मेरा असली धाम।
कलम, गणना और कर्म की रेख,
इनसे ही बना मैंने जीवन का लेख।
सेवा, सृजन और विज्ञान का मेल,
यही है मेरे जीवन का सच्चा खेल।
🙏योगेश गहतोड़ी (ज्योतिषाचार्य)
मोबाईल: 9810092532
मेरा परिचय
मेरा परिचय
Please log in to post a comment.
No comments yet
Be the first to share your thoughts about this post!