कलम संगिनी

कलम संगिनी

हमारा 77वां गणतंत्र दिवस

adi.s.mishra

adi.s.mishra

3 Followers 147 Posts Aug 2025

हमारा 77वां गणतंत्र दिवस

17 Views
0 Likes 0 Comments
0 Saves
0 Shares
हमारा 77वां गणतंत्र दिवस
हमारा 77 वाँ गणतंत्र दिवस हमारा देश 77 वाँ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाने जा रहा है, जो भारत का संविधान अपनाने व पूर्ण स्वतंत्र होने का प्रतीक है। यह दिन मनाने हेतु सारे देश में शानदार सैन्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जो बड़ी धूम धाम से मनाये जाते हैं। राजधानी नई दिल्ली में सशस्त्र बलों के जवान सैन्य शक्ति का शानदार प्रदर्शन करते हुये कर्तव्य पथ पर परेड करते हुये मार्च करते हैं। इस शुभ दिन पर नई दिल्ली में, राष्ट्रपति भवन के पास से लेकर कर्तव्य पथ, इंडिया गेट से होकर लाल क़िला तक भव्य परेड होती है। देश के राज्यों द्वारा सुंदर झांकियों से विविधता में एकता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को श्रद्धांजलि स्वरूप पूरी शान के साथ प्रदर्शित किया जाता है। आदित्य इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड झाँकी की थीम “स्वर्णिम भारत, विरासत और विकास” के रूप में मनाने का संकल्प किया है। विद्यावाचस्पति डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ लखनऊ:23 जनवरी 2026

Comments (0)

Click to view
Footer