*’देवाधिदेव महादेव’ सांस्कृतिक आयोजन का सफल एवं सफल मंचन*
*सैनिक नगर लेडीज क्लब* द्वारा सैनिक नगर रायबरेली रोड स्थित लेन नम्बर 13 में *देवाधिदेव महादेव* सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल एवं अत्यन्त सराहनीय नाट्य प्रदर्शन रविवार, 09 नवम्बर की शाम पाँच बजे से साढ़े दस बजे तक किया गया। यह कार्यक्रम श्रीमती रूपा श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं सैनिक नगर लेडीज़ क्लब की सदस्यों के द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन इस प्रकार किया गया:
1. देवाधिदेव महादेव की फ़ोटो प्रतिमा पर मुख्य अतिथि डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र व कर्नल बी एस तोमर द्वारा दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ प्रारम्भ हुआ।
2. शिव महिमा गीत
श्री राजेश श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किया गया।
3. गणेश वंदन नृत्य सीमा ने प्रस्तुत किया।
4. नाटक मंचन
प्रथम मंचन में शिव सती विवाह, सती आत्मदाह एवं दक्ष वध का मंचन;
दूसरे नाट्य मंचन में शिव जी की समाधि भंग, रति कामदेव नृत्य, शिव जी का कामदेव को भस्म करने का मंचन;
तीसरे नाट्य मंचन में
पार्वती जन्म, पार्वती तपस्या, पार्वती विवाह;
चौथे नाट्य मंचन में
गंगा अवतरण, इंद्र का घमंड, शिव जी कl गंगा को जटा में धारण करना,
भगीरथ को गंगा को पृथ्वी पर लाना;
तथा पाँचवें और अंतिम नाट्य मंचन में तुलसी विवाह, जलंधर वध, वृंदा का विष्णु को शालिग्राम के रूप में श्राप देना तथा विष्णु को तुलसी वृक्ष के रूप का आशीर्वाद देना शामिल था।
कलाकार:
भोलेनाथ - प्रीति अग्रवाल
सती /कामदेव - प्रीति मिश्रा पार्वती - रेणुका कार्की
बाल पार्वती - आद्रिका शर्मा
गंगा / रति - नेहा निगम
नंदी - सुनीता श्रीवास्तव
राजा दक्ष - संगीता दुबे
रानी प्रसूति - मिथिलेश वर्मा विष्णु - स्वाति सिंह
लक्ष्मी - अनामिका यादव
नारद - अंजूमिता
पंडित जी - लक्ष्य पान्डेय
ब्रह्मा - अर्चना पान्डेय
राजा इंद्र - शालिनी पान्डेय
राजा हिमवान - संगीता वर्मा
रानी मैनावती -रूपा श्रीवास्तव,
राजा भगीरथ-निशा सिंह
राजा जलंधर- प्रतिभा (चुनमुन) शुक्ला
वृंदा- सुषमा पान्डेय
गणेश- हनु तोमर
कार्तिकेय- आदित्य पान्डेय इंद्राणी/नर्तकी - सीमा
नर्तकी- कंचन
शिव वंदना - सीमा
नारद मुनि- अंजुमिता
कार्यकर्ता : रजनी श्रीवास्तव, उषा चौहान
तन्मय श्रीवास्तव, मुकुल श्रीवास्तव
निर्देशक : रूपा श्रीवास्तव
संपादक : लेडीज क्लब
मंचन का स्थान : गली नंबर 13 सैनिक नगर तेलीबाग लखनऊ।
नाटक समारोह के उपरान्त भगवान भोलेनाथ की मंच आरती और इस अवसर पर भंडारे के रूप में प्रसाद वितरण संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के सहयोगी:
प्रकाश और ध्वनि,
सजावट मंच - शुभम टेंट लाईट और साउण्ड,
कैटरिंग - रामा कैटरिंग,
फोटो ग्राफी वीडियो रिकॉर्डिंग - लकी फोटो स्टूडियो
मेकअप- विश्वास जी,
पोशाक- प्यारेलाल अमीनाबाद,
पुष्प सज्जा- धर्मेंद्र,
मिडिया कवरेज- आजतक, अमर उजाला, न्यूज़ इंडिया, संस्कार न्यूज़, हिन्दी धारा लक्ष्य समाचार, रोहित संवाद न्यूज़, लखनऊ सुपरफास्ट, दैनिक पुनीत संदेश, दि ग्राम टुडे, फर्स्ट एडिटर, राष्ट्र की परंपरा हिंदी दैनिक इत्यादि।
धन्यवाद ज्ञापन - सैनिक नगर महिला क्लब।
देवाधिदेव महादेव का सफल एवं सराहनीय नाट्य मंचन
देवाधिदेव महादेव का सफल एवं सराहनीय नाट्य मंचन
Please log in to post a comment.
No comments yet
Be the first to share your thoughts about this post!