---
शिर्षक - श्रमदान का संदेश
श्रेणी - कविता
===========.========
आओ मिलकर करें प्रयास,
स्वच्छ बने हर गली-चौराह।
झाड़ू लेकर हाथ में सब,
मिटाएँ गंदगी का आलम।
श्रमदान है सच्चा पुकार,
बनाओ जीवन सुंदर संसार।
न कचरा हो इधर-उधर,
साफ़-सुथरा हो घर-आंगन।
स्वच्छता पखवाड़ा का संकल्प,
देता हमको जीवन का पल।
साफ़ हवा, निर्मल जलधार,
यही हो सबका सच्चा उपहार।
छोटे-बड़े सब साथ निभाएँ,
देश को स्वच्छ और सुंदर बनाएँ।
श्रमदान से खिल उठे देश,
भारत बनेगा स्वच्छ विशेष।
=====================
रचनाकार -हरनारायण कुर्रे मुड़पार चु पोस्ट रसौटा तहसील पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
======================
श्रमदान का संदेश
श्रमदान का संदेश
Please log in to post a comment.
No comments yet
Be the first to share your thoughts about this post!